[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मझाऊ-कोलसिया मार्ग बदहाल, जगह-जगह से उखड़ी सड़क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मझाऊ-कोलसिया मार्ग बदहाल, जगह-जगह से उखड़ी सड़क

मझाऊ-कोलसिया मार्ग बदहाल, जगह-जगह से उखड़ी सड़क

गुढ़ागौड़जी : मझाऊ के मुख्य बाजार से नेहरा की ढाणी होते हुए कोलसिया जाने वाला करीब 2 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग बदहाल स्थिति में है। सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिक्षक रामकुमार भर्रा ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण करीब 10 साल पहले हुआ था। इसके बाद सड़क की मरम्मत और सुधार पर ध्यान नहीं दिया गया। सड़क सिंगल होने के साथ ही दोनों ओर कंटीली झाड़ियां और बबूल उगे हुए हैं, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति सुधारने और जल्द नई सड़क बनवाने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker