[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला:नाबालिग बेटी को साथ भेजने की मांग, कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर नीचे उतरी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला:नाबालिग बेटी को साथ भेजने की मांग, कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर नीचे उतरी

चूरू में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला:नाबालिग बेटी को साथ भेजने की मांग, कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर नीचे उतरी

चूरू : चूरू के घांघू निवासी एक महिला गुरुवार को राजकीय डीबी अस्पताल परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ गई। वह अपनी नाबालिग बेटी को अपने साथ भेजने की मांग कर रही थी। महिला करीब एक घंटे तक टंकी पर डटी रही, जिससे मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी पुलिस, कोतवाली, सदर थाना और महिला पुलिस मौके पर पहुंची।

अस्पताल चौकी प्रभारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की की गुमशुदगी सदर थाने में दर्ज हुई थी। पुलिस ने उसे ढूंढकर बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया था। किशोरी ने अपनी बहन के साथ जाने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद समिति ने उसे बहन के साथ भेज दिया। इससे नाराज होकर मां टंकी पर चढ़ गई थी। पुलिस अधिकारियों की समझाइश और कार्रवाई के भरोसे के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया और उसे रवाना कर दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker