[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में छात्रों ने पुलिस कार्यप्रणाली को समझा:थानाथिकारी ने चाइल्ड हेल्पलाइन और गुड टच-बैड टच की जानकारी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में छात्रों ने पुलिस कार्यप्रणाली को समझा:थानाथिकारी ने चाइल्ड हेल्पलाइन और गुड टच-बैड टच की जानकारी दी

सरदारशहर में छात्रों ने पुलिस कार्यप्रणाली को समझा:थानाथिकारी ने चाइल्ड हेल्पलाइन और गुड टच-बैड टच की जानकारी दी

सरदारशहर : सरदारशहर में बालबाड़ी व गांधी विद्या मंदिर के कक्षा 4 व 5 के छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने यहां पुलिस की कार्यप्रणाली व कानून व्यवस्था को समझा। थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बच्चों को सरदारशहर व 75 गांवों की कानून व्यवस्था बताई। उन्होंने समझाया, आम नागरिक की जान-माल की सुरक्षा पुलिस की मुख्य जिम्मेदारी है।

थानाधिकारी ने साइबर सुरक्षा, अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक व ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, अपनी सुरक्षा और गुड टच-बैड टच पर भी जानकारी दी। बच्चों ने पुलिस की भूमिका और सुरक्षा का महत्व समझा, कई सवाल पूछे। भ्रमण में प्रधानाध्यापिका सरिता पारीक, उप प्रधानाध्यापक दीपाराम स्वामी, अध्यापिका अनीता पारीक, कैलाश मीणा, सुमन व सहायक कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker