[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में तीसरे दिन 47 नामांकन भरे गए:अब तक 54 प्रत्याशियों ने दाखिल किए फॉर्म, वार्डों में दिखी चुनावी हलचल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में तीसरे दिन 47 नामांकन भरे गए:अब तक 54 प्रत्याशियों ने दाखिल किए फॉर्म, वार्डों में दिखी चुनावी हलचल

नीमकाथाना में तीसरे दिन 47 नामांकन भरे गए:अब तक 54 प्रत्याशियों ने दाखिल किए फॉर्म, वार्डों में दिखी चुनावी हलचल

नीमकाथाना : पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर नीमकाथाना पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन के तीसरे दिन 47 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही अब तक नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की संख्या 54 हो गई है। वार्ड नंबर 1 से सुरेश देवी, सावित्री और संतोष कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वहीं, सावित्री ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर भी नामांकन भरा। वार्ड नंबर 2 से सुमन देवी ने निर्दलीय और प्रकाश ने भाजपा से पर्चा भरा। वार्ड नंबर 3 से प्रह्लाद सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।

वार्ड नंबर 6 से सीताराम ने भाजपा और सुभाष चंद ने कांग्रेस से नामांकन भरा। वार्ड नंबर 7 से संतोष ने कांग्रेस और उषा ने भाजपा के टिकट पर पर्चा दाखिल किया। वार्ड नंबर 8 से धोली देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। वार्ड नंबर 9 से शंकर और मोहम्मद सबीर ने निर्दलीय, जबकि धारा सिंह ने भाजपा से नामांकन दाखिल किया।

वार्ड 10 और 11 में कई प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

वार्ड नंबर 10 से फूलचंद, कालूराम और नरेंद्र सैनी ने कांग्रेस, गोपाल प्रसाद सैनी ने भाजपा और निशा सैनी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 11 से विजय सिंह ने कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। प्रेम देवी ने भाजपा, जबकि विजेता और रामकिशन ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चे दाखिल किए। वार्ड नंबर 12 से मंजू खारड़िया ने कांग्रेस और पवन कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। वार्ड नंबर 13 से राजबाला ने भाजपा और फूली ने कांग्रेस से पर्चा दाखिल किया। वार्ड नंबर 15 से ईश्वर लाल वर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा।

बसपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी दिखाई दावेदारी

वार्ड नंबर 16 से प्रकाश चंद और मुन्नी देवी ने बहुजन समाज पार्टी, जबकि मंजू देवी ने कांग्रेस से नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 17 से धोली देवी ने कांग्रेस के टिकट पर पर्चा भरा। वार्ड नंबर 18 से इंद्रा देवी ने कांग्रेस और अंची देवी ने भाजपा से नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 20 से राजू देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। वार्ड नंबर 21 से पूजा ने भाजपा और शांति देवी ने कांग्रेस से पर्चा दाखिल किया। वार्ड नंबर 22 से ममता सैनी ने कांग्रेस, जबकि वार्ड नंबर 23 से बीना कंवर ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। वार्ड नंबर 24 से बबीता सैनी ने भाजपा, अभिषेक चिंडालिया ने बहुजन समाज पार्टी और जयनारायण ने कांग्रेस से नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 25 से सुमित्रा ने कांग्रेस के टिकट पर पर्चा भरा।

वार्ड 27 में कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में

वार्ड नंबर 27 से सोहन ने कांग्रेस, संतोष देशवाल और रोहित कुमार ने निर्दलीय, जबकि मनीषा यादव ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न वार्डों में राजनीतिक दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी दावेदारी पेश की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker