[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में नए पुलिया के नीचे रेहड़ी-ठेले नहीं लगेंगे:सर्विस लेन के साइड में शिफ्ट किया, गाड़ियों की पार्किंग कर सकेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में नए पुलिया के नीचे रेहड़ी-ठेले नहीं लगेंगे:सर्विस लेन के साइड में शिफ्ट किया, गाड़ियों की पार्किंग कर सकेंगे

सीकर में नए पुलिया के नीचे रेहड़ी-ठेले नहीं लगेंगे:सर्विस लेन के साइड में शिफ्ट किया, गाड़ियों की पार्किंग कर सकेंगे

सीकर : सीकर में नए पुलिया के नीचे रेहड़ी-ठेले हटाने की कार्रवाई हुई। सीकर ट्रैफिक इंचार्ज मनोज भाटीवाड़ ने पुलिस जाब्ते के साथ नए पुलिया के नीचे से फल-सब्जी के सभी रेहड़ी-ठेलेवालों को सर्विस लेन के दोनों साइड शिफ्ट कर दिया। फल-सब्जी खरीदने वाले गाड़ी भी सड़क के बीच में खड़ी कर देते हैं, ऐसे में सुबह 8 बजे से 12 बजे और शाम 5 बजे से 9 बजे तक ट्रैफिक जाम की समस्या बनने लगी थी।

पुलिया के नीचे पार्किंग बनाई जाएगी

CI मनोज भाटीवाड़ ने बताया कि नए पुलिया के नीचे काफी जगह है, जिसे पार्किंग के काम में लिया जा सकता है। इसलिए वहां से रेहड़ी-ठेलेवालों को सर्विस रोड के किनारे शिफ्ट किया गया है। सीकर नगर परिषद और पीडब्लूडी के अधिकारियों के साथ आज ये कार्रवाई की गई है। सीकर में सड़क पर ठेला लगाने पर ठेले को जब्त कर लिया जाएगा। इसके अलावा ठेले वाले सड़क पर अपना सामान रखकर अतिक्रमण भी नहीं कर सकेंगे।

सर्विस रोड़ के साईड में लगा सकेंगे ठेले

CI मनोज भाटीवाड़ ने बताया कि नवरात्र और दीपावली के त्योहार पर बाजार में काफी भीड़ रहेगी। गाड़ियों की पार्किंग की समस्या को खत्म करने के लिए त्योहार से पहले ही अतिक्रमण हटाने और रेहड़ी-ठेलेवालों को शिफ्ट कर दिया गया है। जिन ठेले वालों को हटाया गया है, उनके लिए सर्विस लेन के साइड में सुरक्षित जगह पर परमिशन दे दी है। इससे ठेले वाले भी व्यापार कर सकेंगे और आमजन को असुविधा भी नहीं होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker