[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाइट सीकर में डीएलएड प्रशिक्षुओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

डाइट सीकर में डीएलएड प्रशिक्षुओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

क्रियात्मक अनुसंधान और प्रकरण अध्ययन की बारीकियां समझाईं

सीकर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), सीकर में डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए क्रियात्मक अनुसंधान और प्रकरण अध्ययन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। आईएफआईसी प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार के निर्देशन में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट के पीएसटीई प्रभागाध्यक्ष सुनीता झूरिया और पांचवीं बोर्ड प्रभागाध्यक्ष मूलचंद ने की।

प्रशिक्षण सत्र में व्याख्याता डॉ. नीतू सेन ने क्रियात्मक अनुसंधान की अवधारणा, उद्देश्य और शैक्षिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से शिक्षक कक्षा-कक्ष में आने वाली समस्याओं का अध्ययन कर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण में क्रियात्मक अनुसंधान की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

प्रशिक्षण प्रभारी रविशंकर गौड़ ने प्रस्तुतीकरण और संवादात्मक पद्धति के माध्यम से प्रकरण अध्ययन एवं सर्वेक्षण अनुसंधान की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने शोध के विभिन्न चरणों, तथ्यों के संकलन और समस्या के विश्लेषण की जानकारी दी। व्याख्याता सरोज लॉयल ने प्रशिक्षुओं को अनुसंधान की सैद्धांतिक अवधारणाओं के साथ उसके व्यावहारिक पक्ष से भी अवगत कराया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य भावी शिक्षकों में शोधपरक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें विद्यालयों में शिक्षण संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए सक्षम बनाना रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker