पंचायत राज चुनाव: सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश दिए, संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रखने पर जोर
झुंझुनूं : जिले में तीन चरणों में होने वाले पंचायती राज चुनाव की तैयारियों के तहत गुरुवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सूचना केंद्र सभागार में हुए प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने चुनाव संबंधी दायित्वों और व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारी और कार्मिक पूरी सतर्कता व जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाएं। उन्होंने चुनाव संबंधी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने और हर परिस्थिति में सजग रहने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी रामनिवास सहित जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक (डीएलएमटी) कार्मिकों ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2452211

