कुलगुरु प्रो. सिंह ने उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से की शिष्टाचार भेंट
विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विकास कार्यों और भावी योजनाओं से कराया अवगत
सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) युद्धवीर सिंह ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से शिष्टाचार भेंट की। कुलगुरु का कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. सिंह की उप मुख्यमंत्री से यह पहली मुलाकात थी।
इस दौरान प्रो. सिंह ने डॉ. बैरवा को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विकास कार्यों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और शैक्षणिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालय के विकास और उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने विश्वविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2452211

