[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चैंपियन महिलाओं ने साझा किए सफलता के अनुभव, छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

चैंपियन महिलाओं ने साझा किए सफलता के अनुभव, छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत सीकर में संवाद सत्र आयोजित, करियर निर्माण और लक्ष्य निर्धारण पर दिया जोर

सीकर : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत गुरुवार को महिला अधिकारिता विभाग और राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय, सीकर के संयुक्त तत्वावधान में ‘चैंपियन महिलाओं के साथ संवाद सत्र’ आयोजित किया गया। इसमें सफल महिलाओं ने अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को करियर निर्माण, आत्मनिर्भरता और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।

महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र चौधरी और महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही दिशा और करियर संबंधी मार्गदर्शन देना था। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक प्रियंका पारीक, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक ज्योति रेप्सवाल, भामाशाह कुलकिरण और सीओ स्काउट आचू मीणा ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए निरंतर प्रयास करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

संघर्ष से सफलता तक के अनुभव साझा किए

संवाद सत्र में वर्षा ने कम उम्र में खाना बनाने के शौक को अपना व्यवसाय बनाते हुए रेस्तरां शुरू करने का अनुभव साझा किया। खेल क्षेत्र से जुड़ी सरिता बावरिया सहित अन्य महिला उद्यमियों ने भी अपने संघर्ष, उपलब्धियों और आत्मनिर्भर बनने के सफर के बारे में बताया।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करने, अपनी रुचि पहचानने और भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker