जिला परिषद चुनाव: नामांकन का आखिरी दिन कल, 41 वार्डों के लिए 16 अक्टूबर तक होंगे आवेदन
17 अक्टूबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच, 19 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे प्रत्याशी
झुंझुनूं : पंचायतीराज चुनाव के तहत झुंझुनूं जिला परिषद के सभी 41 वार्डों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। नामांकन जमा कराने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर निर्धारित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने स्पष्ट किया कि पूरे जिले में एक ही जिला परिषद है, इसलिए सभी 41 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया एक साथ पूरी की जा रही है।
कलेक्टर ने बताया कि जिला परिषद के अंतर्गत जिले की सभी पंचायत समितियां आती हैं। जिले में मतदान दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में अलग-अलग समय पर होगा, लेकिन जिला परिषद सदस्यों के सभी वार्डों के लिए नामांकन एक ही बार में दाखिल किए जाएंगे।
ये हैं चुनाव की प्रमुख तिथियां
- नामांकन की अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर, दोपहर 3 बजे तक।
- नामांकन पत्रों की जांच: 17 अक्टूबर।
- नाम वापसी की अंतिम तिथि: 19 अक्टूबर।
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में शेष रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया को समझते हुए निर्धारित समय सीमा में नामांकन पत्र जमा कराएं। 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे के बाद नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2452060


