[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा की रामलीला में तीसरे दिन सीता स्वयंवर:लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भी मंचन हुआ, ढोलकपुर नरेश की कॉमेडी में खूब हंसे दर्शक

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा की रामलीला में तीसरे दिन सीता स्वयंवर:लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भी मंचन हुआ, ढोलकपुर नरेश की कॉमेडी में खूब हंसे दर्शक

चिड़ावा की रामलीला में तीसरे दिन सीता स्वयंवर:लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भी मंचन हुआ, ढोलकपुर नरेश की कॉमेडी में खूब हंसे दर्शक

चिड़ावा : चिड़ावा के विवेकानंद चौक पर डालमियों के नोहरे में रामलीला का मंचन जारी है। मंगलवार रात भगवान राम के शिव धनुष तोड़ने और सीता स्वयंवर का मंचन हुआ। राम ने शिव धनुष तोड़कर सीता से विवाह किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंचे।रामलीला परिषद संरक्षक बैजनाथ मोदी ने बताया- तीसरे दिन लक्ष्मण-परशुराम संवाद, बाणासुर-रावण संवाद, सीता स्वयंवर और अयोध्या को विवाह की कुमकुम पत्री भेजने तक की लीला दिखाई गई।

जनक (मदनलाल जांगिड़), राम (पंकज वर्मा), लक्ष्मण (कृष्णा सेन), परशुराम (बालकृष्ण चौरासिया), रावण (संतोष अरड़ावतिया), बाणासुर (सुभाष धाबाई), विश्वामित्र (महेंद्र भारतीय), सीता (सुनील महारानिया), जनक रानी (रवि भारतीय), ढोलकपुर राजा (रमेश कोतवाल) ने शानदार प्रस्तुति दी। परिषद निदेशक किशोरकुमार नायक के अनुसार, बुधवार को राम बारात व राम वनवास, गुरुवार को राम-निषाद मिलन व भरत-राम मिलन की लीला होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker