[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीडीके अस्पताल में 5-10 मिनट में बनेगी पर्ची:जनाना हॉस्पिटल में 1 मिनट से भी कम समय लगेगा, प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीडीके अस्पताल में 5-10 मिनट में बनेगी पर्ची:जनाना हॉस्पिटल में 1 मिनट से भी कम समय लगेगा, प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाए

बीडीके अस्पताल में 5-10 मिनट में बनेगी पर्ची:जनाना हॉस्पिटल में 1 मिनट से भी कम समय लगेगा, प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाए

झुंझुनूं : झुंझुनूं के राजकीय बीडीके और जनाना अस्पताल में ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटरों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। पहले जहां पांच काउंटरों पर मरीजों की भीड़ जमा होती थी, वहीं अब दस काउंटरों से पंजीकरण किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इससे पर्ची बनवाने का इंतजार आधा एक घंटे से घटकर 5 से 10 मिनट तक रह गया है।

पांच से दस काउंटर, आधा हुआ इंतजार

ज्यादा भीड़ होने पर पंजीकरण में देरी से मरीजों को परेशानी होती थी। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूरदराज के गांवों से आने वाले मरीजों को कतार में खड़े रहना मुश्किल होता था। अब ज्यादा काउंटर शुरू होने से पर्ची बनवाने की प्रक्रिया पहले की तुलना में तेज हुई है।

अस्पताल में पहले ओपीडी पर्ची बनाने के लिए पांच काउंटर संचालित थे। मरीजों की संख्या अधिक होने पर इन काउंटरों पर लंबी कतारें लग जाती थीं। कई बार मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए एक घंटे से भी ज्यादा इंतजार करना पड़ता था। इससे डॉक्टर को दिखाने से पहले ही मरीजों का काफी समय कतार में बीत जाता था।

5 से 10 मिनट में बन जाएगी पर्ची

अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. जितेंद्र भांबू के अनुसार, व्यवस्था में इस बदलाव के बाद पर्ची बनवाने का समय घटकर करीब 5 से 10 मिनट रह गया है। काउंटर बढ़ने से एक साथ अधिक मरीजों का पंजीकरण हो पा रहा है। इससे कतारों का दबाव कम करने और मरीजों को समय पर डॉक्टर तक पहुंचाने में मदद मिल रही है।

जनाना अस्पताल में 1 मिनट से भी कम इंतजार

बीडीके अस्पताल के साथ जनाना अस्पताल में भी पंजीकरण व्यवस्था को बेहतर किया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यहां पर्ची बनवाने के लिए प्रतीक्षा समय एक मिनट से भी कम रह गया है। इससे महिलाओं और बच्चों को इलाजे के लिए अस्पताल लाने वाले परिजनों को सुविधा मिल रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker