[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में रामलीला का दूसरा दिन, सीता स्वयंवर का मंचन:राम ने किया अहिल्या का उद्धार, शिव धनुष टूटा देख क्रोधित हुए परशुराम; देखने उमड़ी भीड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में रामलीला का दूसरा दिन, सीता स्वयंवर का मंचन:राम ने किया अहिल्या का उद्धार, शिव धनुष टूटा देख क्रोधित हुए परशुराम; देखने उमड़ी भीड़

खेतड़ी में रामलीला का दूसरा दिन, सीता स्वयंवर का मंचन:राम ने किया अहिल्या का उद्धार, शिव धनुष टूटा देख क्रोधित हुए परशुराम; देखने उमड़ी भीड़

खेतड़ीनगर : खेतड़ी नगर के रामलीला मैदान में श्री सनातन धर्म समिति के तत्वावधान में 10 दिवसीय रामलीला महोत्सव चल रहा है। इसके दूसरे दिन सोमवार को सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन हुआ। सैकड़ों लोगों ने रामलीला देखी। रामलीला के मुख्य निर्देशक राजकुमार टेलर, निर्देशक सवाईसिंह और नेमीचंद ने बताया- रामलीला के दूसरे दिन भगवान राम ने अहिल्या का उद्धार किया। इसके बाद शिव धनुष तोड़कर सीता स्वयंवर का दृश्य हुआ।

शिव धनुष टूटा देख क्रोधित हुए परशुराम

राजा जनक के दरबार में परशुराम का आगमन हुआ। दरबार में भगवान शिव का धनुष टूटा देखकर वे क्रोधित हो गए। परशुराम ने पूछा- यह शिव धनुष किसने तोड़ा? इसके बाद परशुराम और लक्ष्मण के बीच संवाद हुआ। यह दृश्य देखते ही बना।

इन कलाकारों ने किया मंचन

दशरथ- सतीश गोयल, जनक- नरेश मीणा, राम- संजय जिंदड़, लक्ष्मण- गिरजा शंकर, विश्वामित्र- हिम्मत, परशुराम- मुरारी लाल, सुमंत- हरीश शर्मा, ताड़का- केसर चावला, अहिल्या- रामगोपाल, रावण- चुन्नीलाल इनके अलावा अन्य कलाकारों ने भी मंचन किया।

क्षेत्र का सबसे बड़ा कार्यक्रम, समिति ने किए विशेष इंतजाम

समिति अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना ने बताया- सनातन धर्म समिति की ओर से पिछले काफी सालों से इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह क्षेत्र का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। इसलिए यहां श्रद्धालुओं की संख्या भी अधिक होती है।

समिति की ओर से कार्यक्रम को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सनातन धर्म के बारे में अवगत करवाया जाता है। इस मौके पर महामंत्री अभिषेक पारीक, राजेश डांढेल सहित सैकड़ों लोगों ने रामलीला का आनंद उठाया। संचालन विमल शर्मा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker