पंचायतीराज चुनाव: जिला परिषद के 2 प्रत्याशियों ने दाखिल किए 4 नामांकन पत्र
पंचायतीराज चुनाव: जिला परिषद के 2 प्रत्याशियों ने दाखिल किए 4 नामांकन पत्र
झुंझुनूं : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद और छह पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन जिला परिषद के दो प्रत्याशियों ने चार नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं, चिड़ावा पंचायत समिति में चार, सूरजगढ़ में एक और सिंघाना में एक प्रत्याशी ने नामांकन प्रस्तुत किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि जिला परिषद के साथ झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी और बुहाना पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्र 16 अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकेंगे। सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
17 को संवीक्षा, 19 अक्टूबर को नाम वापसी
नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इस दिन दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2448599


