[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों की घर-घर जांच, 835 में 16 अपात्र मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों की घर-घर जांच, 835 में 16 अपात्र मिले

अपात्र लाभार्थियों से होगी वसूली, पात्र परिवारों को सूची में जोड़ने की भी तैयारी

झुंझुनूं : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों की पात्रता जांचने के लिए शहरी क्षेत्रों में घर-घर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 835 लाभार्थियों का सर्वे किया जा चुका है, जिनमें 16 अपात्र पाए गए हैं। अपात्र लाभार्थियों से नियमानुसार वसूली की जाएगी।

मंगलवार को जिला रसद अधिकारी संदीप गौड़ के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी अनामिका और रामावतार भेड़ा ने मंडावा के वार्ड नंबर 5 में घर-घर जाकर सर्वे किया। इस दौरान 40 परिवारों से संवाद कर उनकी पात्रता की जांच की गई। वहीं, बुहाना में प्रवर्तन निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने सर्वे किया।

जिला रसद अधिकारी संदीप गौड़ ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर शहरी क्षेत्रों के ऐसे वार्डों में सर्वे किया जा रहा है, जहां 80 प्रतिशत से अधिक आबादी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल है। अभियान का उद्देश्य लाभार्थी सूची को पारदर्शी और अद्यतन बनाना है।

स्वेच्छा से नाम हटवाने का निर्देश

गौड़ ने बताया कि अपात्र लाभार्थियों को स्वेच्छा से योजना से नाम हटवाने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें नोटिस जारी कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

सर्वे के दौरान ऐसे पात्र परिवारों की भी पहचान की जाएगी, जो खाद्य सुरक्षा योजना की सूची में शामिल नहीं हैं। जांच के बाद नियमानुसार उन्हें सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker