लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 13 में सीवरेज लाइन का पाइप फूटा:दो महीने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 13 में सीवरेज लाइन का पाइप फूटा:दो महीने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 13 में सीवरेज लाइन का पाइप फूट गया है। पिछले दो महीने से सड़क पर लगातार गंदा पानी बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शुरुआत में पानी कम निकलता था, लेकिन अब पूरे दिन बड़ी मात्रा में गंदा पानी बहता रहता है। इससे इलाके में गंदगी फैल रही है और राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

स्थानीय निवासी कमरुद्दीन ने बताया- पार्षद समेत संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक समस्या का कोई हल नहीं निकला है। यहां से मस्जिद होने के कारण बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। सड़क पर बहते गंदे पानी से उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। लोगों ने विभाग से सीवरेज लाइन की जल्द मरम्मत की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2446315

