गनोड़ा के बाबा गुसाईं नाथ सिद्धपीठ पर वार्षिक महोत्सव:पूर्व डीजीपी रहे मौजूद, युवा पीढ़ी को नशामुक्त रहने की सलाह
गनोड़ा के बाबा गुसाईं नाथ सिद्धपीठ पर वार्षिक महोत्सव:पूर्व डीजीपी रहे मौजूद, युवा पीढ़ी को नशामुक्त रहने की सलाह
पलसाना : पलसाना के गनोड़ा स्थित बाबा गुसाईं नाथ सिद्ध पीठ पर दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव हुआ। पहले दिन राजस्थान पुलिस के पूर्व महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश महरड़ा का सर्वसमाज ने अभिनंदन किया।
डॉ. महरड़ा ने युवाओं को संस्कारवान और नशामुक्त रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवा भविष्य की नींव हैं और उन्हें इंटरनेट व एआई का सीमित उपयोग करना चाहिए, ताकि इसकी लत न लगे। भामाशाह राजेंद्र धीरजपुरा ने समाज से कुरीतियों को दूर करने की बात कही। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गणेशराम गोठवाल ने अच्छी शिक्षा के महत्व की जानकारी दी।
इस अवसर पर गनोड़ा की विभिन्न स्कूलों के प्रतिभावान स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया गया। अलखनामी कामड़ समाज संस्था राजस्थान के अध्यक्ष हनुमान दास महाराज सहित कई लोग मौजूद रहे।
दूसरे दिन बाबा गुसाईं नाथ के 65वें वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ज्योति शर्मा और उनकी पार्टी ने भजन प्रस्तुत किए। पीठाधीश्वर चंद्रनाथ महाराज ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2446315

