[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के सेहीकलां में वार्डवासियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ:पार्षद ने झाडू लगाकर की अभियान की शुरुआत, सफाई कर्मियों का सम्मान भी किया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के सेहीकलां में वार्डवासियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ:पार्षद ने झाडू लगाकर की अभियान की शुरुआत, सफाई कर्मियों का सम्मान भी किया

चिड़ावा के सेहीकलां में वार्डवासियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ:पार्षद ने झाडू लगाकर की अभियान की शुरुआत, सफाई कर्मियों का सम्मान भी किया

चिड़ावा : चिड़ावा के वार्ड-43 सेही कलां में स्वच्छता अभियान शुरू हुआ। पार्षद संगीता शेखावत ने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के सामने झाड़ू लगाकर अभियान का आगाज किया। उन्होंने सफाई कर्मियों को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन भी किया। संगीता शेखावत ने वार्डवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनाएं। उन्होंने लोगों से कचरा इधर-उधर न फेंकने और कचरा गाड़ी या कचरा पात्र में ही डालने को कहा।

शिक्षाविद डॉ. जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि सेही कलां अब चिड़ावा शहर का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यहां स्वच्छता बनाए रखना सबका फर्ज है। उन्होंने मोहल्लेवासियों को इलाके को सबसे स्वच्छ बनाने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर जमादार राजेंद्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम शर्मा, मान सिंह और उमेश पूनिया समेत कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker