लादड़िया गांव के पास 2 ट्रकों में टक्कर:एक का ड्राइवर घायल, दूसरा हो गया फरार
लादड़िया गांव के पास 2 ट्रकों में टक्कर:एक का ड्राइवर घायल, दूसरा हो गया फरार
चूरू : चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र में रविवार को लादड़िया स्टैंड के पास 2 ट्रकों में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक का ड्राइवर घायल हो गया। उसे 108 एम्बुलेंस से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली है।
घायल ड्राइवर की पहचान पंजाब बिखी निवासी 35 वर्षीय हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। हरप्रीत ने बताया कि वह महाराष्ट्र से प्याज भरकर पंजाब जा रहा था। एनएच—52 पर लादड़िया गांव के पास उसके आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रहा हरप्रीत का ट्रक उससे टकरा गया। हादसे में हरप्रीत के पैर में गंभीर चोट आई है। टक्कर के बाद आगे वाला ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2444439


