श्रीमाधोपुर में अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा:मनमोहक झांकियों के साथ मुख्य मार्गों से गुजरी, जगह-जगह हुआ स्वागत
श्रीमाधोपुर में अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा:मनमोहक झांकियों के साथ मुख्य मार्गों से गुजरी, जगह-जगह हुआ स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में अग्रसेन जयंती के अवसर पर रविवार शाम को अग्रवाल समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अग्रवाल समाज समिति, अग्रवाल नवयुवक मंडल और अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
शोभायात्रा से पहले सीकर बाजार स्थित अग्रवाल समाज भवन में महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शाम 4 बजे जीवंत झांकियों के साथ शोभायात्रा रवाना हुई, जो शहर के मुख्य बाजारों से होकर गुजरी। बैंड और डीजे की धुनों के बीच समाज के लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। वहीं, काफी संख्या में महिलाएं भी इसमें शामिल रहीं।

जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत
शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों और संगठनों की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे मार्ग में उत्सव का माहौल नजर आया।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, उपाध्यक्ष हरिप्रकाश गोकुलका, अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष कनक गुप्ता और अग्रवाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार अग्रवाल सहित समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2444401

