[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में पहली बार 18 अक्टूबर को निकलेगा मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का शौर्य संचलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में पहली बार 18 अक्टूबर को निकलेगा मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का शौर्य संचलन

नवलगढ़ में पहली बार 18 अक्टूबर को निकलेगा मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का शौर्य संचलन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : विश्व हिन्दू परिषद के मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी आयाम की ओर से नवलगढ़ में पहली बार 18 अक्टूबर को शौर्य संचलन निकाला जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर मातृशक्ति की प्रखण्ड एवं खण्ड टोली की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मातृशक्ति प्रखण्ड संयोजिका ललिता सिंह ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से शौर्य संचलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। संचलन के माध्यम से आत्मगौरव, पराक्रम और नारी शक्ति के जागरण का संदेश दिया जाएगा। इसमें शामिल होने वाली बहिनें शुभ्रवेश के साथ केसरिया साफा पहनेंगी।

बैठक में प्रखण्ड की सभी बहिनों से शौर्य संचलन में भाग लेने का आह्वान किया गया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम की घोषणा के बाद से ही कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गई हैं।

बैठक में प्रखण्ड उपाध्यक्ष किरण राजावत, प्रखण्ड सहसंयोजिका संगीता शर्मा, प्रखण्ड सेवा प्रमुख ललिता शर्मा, प्रखण्ड सत्संग प्रमुख पुष्पा शर्मा, प्रखण्ड बाल संस्कार केंद्र प्रमुख पवन बोहरा, खण्ड संयोजिका अनिता कुमावत, खण्ड सहसंयोजिका ममता सैनी, कुसुमलता जांगिड़, खण्ड सेवा प्रमुख अंजलि जांगिड़, मनीषा जांगिड़, गायत्री जांगिड़, ममता जांगिड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Related Articles