[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में दादूपंथी समाज ने दशहरा उत्सव का शुभारंभ किया:10 दिन चलेंगे धार्मिक कार्यक्रम, विशेष पूजा-अर्चना व पाठ होंगे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में दादूपंथी समाज ने दशहरा उत्सव का शुभारंभ किया:10 दिन चलेंगे धार्मिक कार्यक्रम, विशेष पूजा-अर्चना व पाठ होंगे

उदयपुरवाटी में दादूपंथी समाज ने दशहरा उत्सव का शुभारंभ किया:10 दिन चलेंगे धार्मिक कार्यक्रम, विशेष पूजा-अर्चना व पाठ होंगे

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में दादूपंथी स्वामी समाज और नगर पालिका के सहयोग से दशहरा उत्सव शुरू हो गया है। नवरात्र स्थापना के साथ रविवार को इसका शुभारंभ हुआ, जो 10 दिनों तक चलेगा।

संयोजक पार्षद शिवदयाल स्वामी के साथ दादूपंथियों ने बालाजी मंदिर में पूजा की, पचरंगी ध्वज लगाया। दूर्गा सप्तशती और दादूवाणी के पाठ भी हुए। समाज ने सैकड़ों साल पुरानी परंपरा के तहत रावण वध का संकल्प लिया। नौ दिनों तक बालाजी और दादू मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना व पाठ होंगे।

17 अक्टूबर को बालाजी मंदिर में सवामणी होगी। 19 अक्टूबर शाम 5 बजे जमात में चांदमारी व जुलूस निकलेगा। रात 8 बजे मां दुर्गा का हवन होगा। दशहरे पर 20 अक्टूबर शाम 4 बजे दादूपंथियों की सेना रावण वध के लिए रवाना होगी।

उपस्थित थे: मंत्री दयाराम स्वामी, संयोजक शिवदयाल स्वामी, महेंद्र दास स्वामी, अशोक स्वामी, पंकज स्वामी, रामस्वरूप दास स्वामी, वैद्य परमेश्वर दास, पार्षद राहुल ओला, अरविंद स्वामी, विष्णुस्वामी, नरेश स्वामी, रामलाल स्वामी, रंजीत स्वामी, शिवपाल दास स्वामी, गिरवर दास स्वामी, जुगल किशोर स्वामी।

Related Articles