[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

CJP का कल फिर जंतर-मंतर मार्च:आज दीपके समेत 7000 हिरासत में लिए गए थे; मेट्रो बैन-पुलिस एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट में रविवार को सुनवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नई दिल्लीराजस्थानराज्य

CJP का कल फिर जंतर-मंतर मार्च:आज दीपके समेत 7000 हिरासत में लिए गए थे; मेट्रो बैन-पुलिस एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट में रविवार को सुनवाई

CJP का कल फिर जंतर-मंतर मार्च:आज दीपके समेत 7000 हिरासत में लिए गए थे; मेट्रो बैन-पुलिस एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट में रविवार को सुनवाई

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का कल सुबह 10 बजे फिर जंतर-मंतर पर मार्च होगा। शनिवार को दिल्ली पुलिस की सख्ती के चलते प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर नहीं पहुंच सके। पुलिस ने CJP नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को सुबह ही एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया।

CJP ने सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन कई जगह 3 से 5 लेयर की बैरिकेडिंग लगाकर समर्थकों को रोका गया। जिन 7 हजार लोगों को हिरासत में लिया गया था उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि सीजेपी लीडर्स को अभी रिलीज नहीं किया गया। दिल्ली में 38 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

सुप्रीम कोर्ट रविवार को उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें मेट्रो-ट्रेन सेवाओं पर पूरी रोक के आदेश की कथित अनदेखी को लेकर अधिकारियों पर अवमानना कार्रवाई की मांग की गई है।

CJP ने SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया था।

प्रदर्शन के पहले और बाद की 3 तस्वीरें…

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार सुबह मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से आए। पुलिस ने उन्हें फ्लाइट में ही हिरासत में ले लिया।
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार सुबह मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से आए। पुलिस ने उन्हें फ्लाइट में ही हिरासत में ले लिया।
ममता बनर्जी ने दिल्ली के साउथ एवेन्यू में धरना दिया। उन्होंने मुंह पर बैंडेज लगाकर सांकेतिक मौन प्रदर्शन किया।
ममता बनर्जी ने दिल्ली के साउथ एवेन्यू में धरना दिया। उन्होंने मुंह पर बैंडेज लगाकर सांकेतिक मौन प्रदर्शन किया।
दिल्ली पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के लिए पिंक ड्रेस में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया।
दिल्ली पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के लिए पिंक ड्रेस में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया
AISA ने प्रदर्शनकारियों की तत्काल रिहाई की मांग की

AISA का दावा है कि जामिया के सचिव कॉमरेड सौरभ और कई अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ मैदानगढ़ी की संजय कॉलोनी पुलिस स्टेशन में हिरासत के दौरान मारपीट की गई। AISA ने प्रदर्शनकारियों की तत्काल रिहाई की मांग की है। एडवोकेट सुपंथ सिन्हा और योगेंद्र यादव हिरासत में लिए गए लोगों से मिलने की कोशिश कर रहे हैं।

सुपंथ सिन्हा ने कहा कि 4 लोगों को हिरासत में लेकर उनके साथ मारपीट की गई है। किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। इनमें सौरभ, फिदेल, निखिल और हार्दिक शामिल हैं। सबसे ज्यादा चोट सौरभ को लगी थी। उनके कपड़े फटे हुए थे और बाकी लोगों को भी चोटें आई थीं।

ममता बोलीं- ऐसा लगा कि हमें किडनैप किया गया है

हिरासत में बाहर आने के बाद ममता ने कहा, इस तरह की कार्रवाई से वे प्रदर्शनकारियों को और लोकप्रिय बना रहे हैं। यह इमरजेंसी से भी आगे निकल गया है, यह सुपर इमरजेंसी बन गया है। हमें व्यावहारिक रूप से किडनैप किया गया और करीब दो घंटे तक एक वाहन में घुमाया गया। हमने कोई कानून नहीं तोड़ा।

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन खुले, पाबंदी हटी

दिल्ली में शनिवार को बंद 45 मेट्रो स्टेशन को देर रात खोल दिया गया है।

CJP ने कहा- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

CJP के कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

मेट्रो स्टेशन बंद होने पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट रविवार को उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें मेट्रो-ट्रेन सेवाओं पर पूरी रोक के आदेश की कथित अनदेखी को लेकर अधिकारियों पर अवमानना कार्रवाई की मांग की गई है। जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77