[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नामांकन की बारीकियां समझें, समय रहते तैयार रखें दस्तावेज : सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नामांकन की बारीकियां समझें, समय रहते तैयार रखें दस्तावेज : सुराणा

चूरू में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित, नामांकन से लेकर नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन तक की प्रक्रिया समझाई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर शनिवार को जिला परिषद सभागार में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि नामांकन प्रक्रिया को गंभीरता से समझें और सभी आवश्यक दस्तावेज समय रहते तैयार रखें। दस्तावेजों में कमी या नियमों की अनदेखी से उम्मीदवारी निरस्त हो सकती है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने नामांकन प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों को निर्धारित नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र देना होगा। आरक्षित सीटों से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य है। न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है।

नामांकन की महत्वपूर्ण तारीखें

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य—तृतीय चरण: बीदासर, राजगढ़, चादंगोठी, सिद्धमुख, भानीपुरा, सरदारशहर और सरदारशहर पूर्व के लिए लोक सूचना 19 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर, संवीक्षा 24 अक्टूबर और नाम वापसी 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक होगी। इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

पंचायत समिति सदस्य—चतुर्थ चरण: सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम, रतनगढ़, चूरू और चूरू उत्तर के लिए लोक सूचना 31 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 4 नवंबर, संवीक्षा 5 नवंबर और नाम वापसी 6 नवंबर को होगी।

पंच और सरपंच—तृतीय चरण: नामांकन 4 नवंबर को सुबह 8 से 11 बजे तक होंगे। इसी दिन सुबह 11:30 बजे से संवीक्षा और दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी होगी।

पंच और सरपंच—चतुर्थ चरण: नामांकन 15 नवंबर को सुबह 8 से 11 बजे तक होंगे। संवीक्षा सुबह 11:30 बजे से और नाम वापसी दोपहर 2 बजे तक होगी।

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से होगी। पंच और सरपंच पदों की मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी।

कहां जमा होंगे नामांकन पत्र?

जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र भालेरी रोड स्थित जिला कलेक्ट्रेट के आपणी योजना सभागार में रिटर्निंग अधिकारी (जिला कलक्टर) और सहायक रिटर्निंग अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकेंगे। पंचायत समिति सदस्य पद के नामांकन संबंधित उपखंड एवं तहसील कार्यालयों में निर्धारित स्थानों पर जमा होंगे।

कार्यशाला में नारायण बेनीवाल, असलम खोखर, डॉ. प्रशांत शर्मा, शिव प्रकाश शर्मा और सांवरमल गुर्जर सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, संभावित प्रत्याशी तथा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles