[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 20-लाख का KCC लोन 3-लाख रूपए में निपटा:मृतक किसान की पत्नी को 3 लाख का कर्जामाफ, लोक अदालत में बकायादारों को राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 20-लाख का KCC लोन 3-लाख रूपए में निपटा:मृतक किसान की पत्नी को 3 लाख का कर्जामाफ, लोक अदालत में बकायादारों को राहत

सीकर में 20-लाख का KCC लोन 3-लाख रूपए में निपटा:मृतक किसान की पत्नी को 3 लाख का कर्जामाफ, लोक अदालत में बकायादारों को राहत

सीकर : सीकर जिले में आज 2026 की तीसरी रा‌ष्ट्रीय लोक अदालत में कई बकायादारों को राहत दी गई। सीकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेक्रेटरी ADJ शालिनी गोयल ने बताया कि प्री-लिटिगेशन बेंच और पेंडिंग केसेज की बेंचों पर मामले निपटाए गए। सीकर मुख्यालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अन्य जगहों पर ताल्लुका विधिक सेवा समिति ने लोक अदालतें लगाईं। सीकर मुख्यालय सहित रींगस, श्रीमाधोपुर, दांतारामगढ़, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर और नीमकाथाना समेत विभिन्न कोर्ट में कुल 16 बैंचों ने सुनवाई की।

केस-1 पुरा छोटी निवासी झूथाराम की पत्नी संतोष ने 6, 81,000 रूपए, बेटे बलवीर ने 6,74,000 रूपए और बेटे सतवीर ने 6,46,900 रूपए का किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए लोन लिया था। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 2021 से तीनों बकाया लोन के प्रकरण पेंडिंग थे। आज की लोक अदालत में तीनों मामलों को 1-1 लाख रूपए में निपटाया गया।

केस-2 मूंडवाड़ा निवासी पोखर सिंह, अंजू कंवर, ईश्वर सिंह ने किसान क्रेडिट कार्ड और किसान ओवरड्राफ्ट के जरिए 20, 20,619 रूपए के लोन लिए थे। कैनरा बैंक में ये मामले 2015-2020 से पेंडिंग थे। आज लोक अदालत में किसान क्रेडिट कार्ड का 14,98,062 रूपए का लोन 8,02,000रूपए में और किसान ओवर ड्राफ्ट का 5,22,557 का लोन 2,92,000 रूपए में सैटल किया गया।

केस-3 रूल्याणी निवासी भगवाना राम ने राजस्थान ग्रामीण बैंक से 4,91,000 रूपए का लोन लिया था। इसके बाद भगवाना राम की मृत्यु हो गई। 2019 से ये मामला पेंडिंग चल रहा था। आज लोक अदालत में बकाया लोन को 1,90,000 रूपए में निपटाया गया।

लोक अदालत में फौजदारी, दीवानी, पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, राजस्व और उपभोक्ता मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। अदालतों में वर्षों से पेंडिंग चल रहे 13359 मामले निपटाकर 15 करोड़ 54 लाख 95 हजार 918 रुपए के सैटलमेंट हुए। वहीं, अदालती कार्रवाई से पहले 350 मामलों में राजीनामे के तहत 4 करोड़ 5 लाख 48 हजार 377 रुपए के सैटलमेंट हुए। इससे पहले आज की लोक अदालत के शुभारंभ के मौके पर शालिनी गोयल, ADJ-2 डॉ. वीनू नागपाल, ACJM-2 प्रशांत पूनियां, JM-3 शुभांगिनी चौहान, जिला बार संघ अध्यक्ष दामोदर माटोलिया, बार संघ महासचिव विजय कुमार शर्मा, एडवोकेट पुरूषोत्तम शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया।

DLSA सेक्रेटरी शालिनी गोयल ने बताया कि पक्षकारों की सहायता के लिए एक्स्ट्रा हेल्पडेस्क लगाई गई। सीकर जिले की लोक अदालतों में राजीनामा करके सबसे ज्यादा मामले निपटाए गए हैं। प्री-लिटिगेशन बेंच पर अजमेर विद्युत वितरण निगम (AVVNL), SBI, PNB और BSNL जैसे संस्थानों के सैकड़ों पेंडिंग मामलों को आपसी समझाइश से खत्म किया गया। सेक्रेटरी शालिनी गोयल‌ ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य आमजन के मामलों का बिना समय खराब किए तुरंत निस्तारण करना है। शनिवार को जिलेभर में लगी लोक अदालतों में वकीलों, बैंक डेलीगेट्स और कोर्ट स्टाफ का अच्छा सहयोग रहा।

Related Articles