[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में अब तक 4749 युवाओं ने दौड़ लगाई:अग्निवीर सेना भर्ती में कल अभ्यर्थियों के मेडिकल होंगे, 23 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में अब तक 4749 युवाओं ने दौड़ लगाई:अग्निवीर सेना भर्ती में कल अभ्यर्थियों के मेडिकल होंगे, 23 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती

सीकर में अब तक 4749 युवाओं ने दौड़ लगाई:अग्निवीर सेना भर्ती में कल अभ्यर्थियों के मेडिकल होंगे, 23 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती

सीकर : सीकर के जिला खेल स्टेडियम में चल रही अग्निवीर सेना भर्ती रैली में रनिंग का फर्स्ट फेज पूरा हो गया है। गत 8 दिनों में जयपुर और सीकर जिले के कुल 4749 युवाओं ने दौड़ लगाई। जिला खेल स्टेडियम के 400 मीटर ट्रैक पर रनिंग सेना भर्ती की पहली परीक्षा है। अब तक सेलेक्टेड अभ्यर्थियों का 10 अक्टूबर को मेडिकल टेस्ट होगा। मेडिकल टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों का अगले चरण फिजिकल टेस्ट होगा।

आर्मी‌ रिक्रूटमेंट ऑफिसर कर्नल हरीश चंद्र ने बताया कि सीकर में अग्निवीर सेना भर्ती रैली 23 अक्टूबर तक चलेगी। भर्ती रैली में सीकर और जयपुर जिले के करीब 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होने की संभावना है। जयपुर आर्मी हैड क्वार्टर की ओर से आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती रैली को लेकर सेना के अधिकारियों और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। अगले 14 दिनों में 7.5 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी दौड़ लगाएंगे। 11 अक्टूबर से रनिंग का सेकंड फेज शुरू होगा।

रैली में 9 अक्टूबर को विश्राम और 10 अक्टूबर को फिटनेस टेस्ट डे रखा गया है। आर्मी‌ रिक्रूटमेंट ऑफिसर कर्नल हरीश चंद्र ने बताया कि 1 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में अग्निवीर सेना भर्ती होगी। जयपुर व सीकर समेत झुंझुनूं, अलवर, कोटा और जोधपुर आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस एरिया से संबंधित अभ्यर्थियों की दौड़, मेडिकल और फिजिकल टेस्ट होंगे। भर्ती रैली में कुल 12,270 अभ्यर्थियों ने एप्लाई किया है।

Related Articles