[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में स्वच्छता और अतिक्रमण को लेकर हुए फैसले:दुकानों के बाहर 20 लीटर कचरा पात्र रखना अनिवार्य, उल्लघंन पर लगेगा जुर्माना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में स्वच्छता और अतिक्रमण को लेकर हुए फैसले:दुकानों के बाहर 20 लीटर कचरा पात्र रखना अनिवार्य, उल्लघंन पर लगेगा जुर्माना

खेतड़ी में स्वच्छता और अतिक्रमण को लेकर हुए फैसले:दुकानों के बाहर 20 लीटर कचरा पात्र रखना अनिवार्य, उल्लघंन पर लगेगा जुर्माना

खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका परिसर में नगरपालिका प्रशासन और व्यापार मंडल की बैठक पालिकाध्यक्ष गीता देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने, अतिक्रमण हटाने, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, निराश्रित पशुओं की रोकथाम और बाजार के सौंदर्यकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

दुकानों के बाहर रखने होंगे कचरा पात्र

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों के लिए दुकानों के बाहर 20 लीटर क्षमता वाले कचरा पात्र रखना अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया। दुकानदारों को अपने खर्च पर कचरा पात्र रखकर निर्धारित नियमों की पालना करनी होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाने और वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

पालिकाध्यक्ष गीता देवी ने व्यापारियों से शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में नगरपालिका कर्मचारियों को वर्दी में कार्य करने के लिए पाबंद करने और सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध की पालना सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

मुख्य बाजार से हटेगा अतिक्रमण

व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने मुख्य बाजार में लगने वाली रेहड़ियों और ठेलों के लिए निर्धारित स्थान तय करने का सुझाव दिया, ताकि बाजार का रास्ता बाधित न हो और आमजन को परेशानी नहीं हो। बैठक में कोतवाली दरवाजे से मुख्य बाजार तथा मां बाराही देवी मंदिर के सामने सड़क पर दुकानदारों की ओर से रखा सामान तत्काल हटाने का निर्णय लिया गया। आदेशों की अवहेलना करने पर जुर्माना वसूलने पर सहमति बनी।

दीपावली पर रोशनी और सौंदर्यकरण पर जोर

बैठक में नगरपालिका और व्यापार मंडल के आर्थिक सहयोग से शहर का सौंदर्यकरण करवाने पर चर्चा हुई। दीपावली पर मुख्य बाजार में रोशनी की व्यवस्था बेहतर बनाने और हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था सुधारने की मांग भी रखी गई। इसके अलावा निराश्रित पशुओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी।

ये रहे मौजूद

बैठक में अधिशासी अधिकारी नागरमल गुर्जर, वरिष्ठ सहायक संदीप कुमार शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष नवल किशोर पारीक, उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, लीलाधर सैनी, एसआई सुनील सैनी, अशोक कुमार, पार्षद विजेश कुमार, प्रवीण परिवाला, मुकेश पपुरनिया, हनुमान प्रसाद सैनी, धर्मराज, दीपक, बुलाराम सैनी और ललित सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles