चिड़ावा में 14-15 अक्टूबर को होगा गरबा महोत्सव:महाआरती के साथ शुरू होगा डांडिया रास, तैयारियों में जुटी टीम
चिड़ावा में 14-15 अक्टूबर को होगा गरबा महोत्सव:महाआरती के साथ शुरू होगा डांडिया रास, तैयारियों में जुटी टीम
चिड़ावा : चिड़ावा में 14 और 15 अक्टूबर को गरबा महोत्सव होगा। महोत्सव राजस्थान शिक्षण संस्थान खेल मैदान में होगा। कार्यक्रम को लेकर टीम तैयारियों में जुटी हुई है। गरबा महोत्सव का आयोजन युवा जनशक्ति फाउंडेशन की तरफ से किया जा रहा है। इसे लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है।
चिड़ावा के बावलिया बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार शाम ‘डांडिया रास 2026 सीजन-3’ गरबा महोत्सव का विशेष पूजन हुआ। इसके बाद पोस्टर का विमोचन किया गया। चिड़ावा नगर पालिका चेयरमैन सुमित्रा सैनी मुख्य अतिथि थीं। समाजसेवी हुक्मीचंद लाम्बीवाला और पत्नी संतोष लाम्बीवाला विशेष अतिथि रहे। उन्होंने कहा, संस्कृति ऐसी परंपराओं से जीवित है।
फाउंडेशन अध्यक्ष नीतिका थालौर ने बताया कि महोत्सव 14 और 15 अक्टूबर को राजस्थान शिक्षण संस्थान खेल मैदान में होगा। शाम 7 बजे से महाआरती के साथ डांडिया रास शुरू होगा। यह इस बार और आकर्षक होगा। आयोजन की तैयारी में फाउंडेशन की टीम दिन-रात जुटी है। कार्यक्रम में महेश हिम्मतरामका, अनीता मोदी, विमला, अंजू राव, सुधा सिद्दड़ समेत कई सदस्य मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2440605


