[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरपंच प्रत्याशियों को नहीं मिलेगा पसंद का चुनाव चिह्न:जिला परिषद-पंचायत समिति के चुनाव EVM से, सरपंच-वार्ड पंच के लिए बैलेट पेपर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरपंच प्रत्याशियों को नहीं मिलेगा पसंद का चुनाव चिह्न:जिला परिषद-पंचायत समिति के चुनाव EVM से, सरपंच-वार्ड पंच के लिए बैलेट पेपर

सरपंच प्रत्याशियों को नहीं मिलेगा पसंद का चुनाव चिह्न:जिला परिषद-पंचायत समिति के चुनाव EVM से, सरपंच-वार्ड पंच के लिए बैलेट पेपर

झुंझुनूं : पंचायत चुनाव में सरपंच पद के प्रत्याशी अपनी पसंद का चुनाव चिन्ह नहीं चुन सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद अल्फाबेटिकल ऑर्डर यानी वर्णमाला क्रम के आधार पर चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। वहीं, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए EVM से मतदान होगा, जबकि सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे।

अंतिम सूची के बाद आवंटित होंगे चुनाव चिन्ह

सरपंच पद के चुनाव में प्रत्याशियों के नाम और उनके चुनाव चिन्ह मतपत्र पर छपे होंगे। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत वर्णमाला क्रम के आधार पर चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। प्रत्याशी अपनी पसंद का चुनाव चिन्ह लेने के लिए विकल्प नहीं दे सकेंगे। मतपत्र पर नाम और चुनाव चिन्ह दोनों होने से मतदाता अपनी पसंद के प्रत्याशी की पहचान कर सकेंगे।

जिला परिषद-पंचायत समिति के लिए EVM

पंचायत चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए EVM मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदाता मशीन का बटन दबाकर वोट देंगे। मतदान पूरा होने के बाद EVM को सील किया जाएगा।

सरपंच और वार्ड पंच के लिए बैलेट पेपर

सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव EVM के बजाय बैलेट पेपर से होंगे। इसके लिए मतपत्रों का प्रकाशन किया जा रहा है। मतपत्र पर प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिन्ह दर्ज रहेंगे।

29 प्रकोष्ठ गठित, तैयारियां पूरी

कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग के अनुसार, जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव की व्यवस्थाओं के लिए 29 प्रकोष्ठ गठित किए गए हैं। मतदान दलों की तैनाती निकाय चुनाव की तरह रोटेशन के आधार पर की जाएगी, ताकि कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्थित तरीके से लगाई जा सके।

महिला अधिकारियों को फील्ड ड्यूटी से रखा दूर

कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि महिला अधिकारियों को फील्ड ड्यूटी में नहीं लगाया गया है। मतदान दलों की तैनाती निर्धारित व्यवस्था के अनुसार रोटेशन के आधार पर की जाएगी।

Related Articles