[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाणी देगा के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान:रूपलीसर से हटाकर नई देगा पंचायत में जोड़ने का विरोध, पुनर्विचार की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

ढाणी देगा के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान:रूपलीसर से हटाकर नई देगा पंचायत में जोड़ने का विरोध, पुनर्विचार की मांग

ढाणी देगा के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान:रूपलीसर से हटाकर नई देगा पंचायत में जोड़ने का विरोध, पुनर्विचार की मांग

सरदारशहर : सरदारशहर में पंचायत परिसीमन के विरोध में ढाणी देगा गांव के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। गांव को रूपलीसर ग्राम पंचायत से हटाकर नई देगा पंचायत में शामिल करने के फैसले से ग्रामीण नाराज हैं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए पंचायतीराज चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।

ग्रामीणों का कहना है कि वे इस बारे में प्रशासन को कई बार बता चुके हैं और विरोध-प्रदर्शन भी किए, लेकिन कोई हल नहीं निकला। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने तक वे लोकसभा और विधानसभा सहित सभी चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

ग्रामीण विनोद कुमार सारण ने बताया – वे ढाणी देगा को शुरू से रूपलीसर ग्राम पंचायत में रखने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि गांव का कोई भी व्यक्ति रूपलीसर पंचायत से हटना नहीं चाहता, फिर भी राजनीतिक कारणों से गांव को नई पंचायत में शामिल किया गया है।

बहिष्कार का फैसला

ग्रामीणों ने बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक ढाणी देगा को वापस रूपलीसर ग्राम पंचायत में शामिल नहीं किया जाता, तब तक चुनावों का बहिष्कार जारी रहेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिसीमन के निर्णय पर पुनर्विचार कर गांव को पूर्व की ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग की।

इस दौरान गंगाराम सारण, तिलोकाराम मेघवाल, भगीरथ राम सुथार, मानाराम बढ़जाती, मोहनराम गीला, चेतनराम सारण, श्रवण कुमार सारण, भगवानाराम शर्मा, रामलाल नाई, विनोद कुमार सारण, हेमाराम सारण, ओमप्रकाश सुथार, मांगीलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles