[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान:बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी; विधायक बोल- सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र को मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान:बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी; विधायक बोल- सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र को मिले

चूरू में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान:बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी; विधायक बोल- सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र को मिले

चूरू : चूरू के राजकीय पारख बालिका स्कूल में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक हरलाल सहारण और नगर परिषद सभापति विनय कुमार गोयनका ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पांच आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं और पांच आशा सहयोगिनियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रवेशोत्सव के तहत पांच बच्चों को पाठ्य सामग्री भी बांटी गई। इस दौरान पांच बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी हुआ।

विधायक सहारण ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास, पोषण और शिक्षा की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निष्ठा से काम करने का आह्वान किया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं व बच्चों तक पहुंचे। सभापति गोयनका ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में पोषण, शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यवाहक उपनिदेशक प्रमोद कुमार धायल ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22