[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काधंरान की छात्रा फुटबॉल टीम जिला स्तर पर उपविजेता बनी:स्कूल स्टाफ ने टीम प्रभारी को मिठाई खिलाकर बधाई दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

काधंरान की छात्रा फुटबॉल टीम जिला स्तर पर उपविजेता बनी:स्कूल स्टाफ ने टीम प्रभारी को मिठाई खिलाकर बधाई दी

काधंरान की छात्रा फुटबॉल टीम जिला स्तर पर उपविजेता बनी:स्कूल स्टाफ ने टीम प्रभारी को मिठाई खिलाकर बधाई दी

सादुलपुर : सादुलपुर के काधंरान के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की 19 वर्षीय छात्रा फुटबॉल टीम ने 70वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उपविजेता का स्थान हासिल किया है। टीम प्रभारी और व्याख्याता राजेश फगेड़िया के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाया।

टीम के उपविजेता बनने पर विद्यालय में खुशी का माहौल था। प्रधानाचार्य राजपाल और उपप्रधानाचार्या रेखा समेत पूरे स्टाफ ने खिलाड़ियों और टीम प्रभारी राजेश फगेड़िया को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर पूनम, सुमन, गुड्डी, मायचंद बेनीवाल, नरेश पूनिया, राजेश पूनिया, नंदलाल और जयप्रकाश जांगिड़ सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

बालाजी कमेटी के अध्यक्ष इंदर सिंह डावला, प्रेम सिंह विंदा और संजय राव समेत ग्रामीणों ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने मिठाई बांटकर टीम की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने टीम के खिलाड़ियों और टीम प्रभारी राजेश फगेड़िया को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Related Articles