तारानगर में पिकअप पलटी, 28 साल के युवक की मौत:पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर शव परिजनों को सौंपा
तारानगर में पिकअप पलटी, 28 साल के युवक की मौत:पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर शव परिजनों को सौंपा
तारानगर : चूरू के तारानगर थाना क्षेत्र में एक पिकअप पलटने से 28 साल के युवक की जान चली गई। मृतक के पिता की शिकायत पर पिकअप ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और उसे पलटने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को सात्यूं निवासी पुरखाराम मेघवाल ने बताया कि दिनेश स्वामी के खेत में उनके 28 साल के बेटे सुनील, जय सिंह धाणक, विनोद नायक और एक और सुनील ने मूंग की फसल लगाई थी। पुरखाराम, जय सिंह और दिनेश स्वामी खेत पर ही रुके हुए थे।
विनोद की पत्नी प्रियंका और सुनील पिकअप ड्राइवर कृष्ण कुमार के साथ फसल लेने खेत पर आए। खेत से चारों ने अपने हिस्से की मूंग बांटी। उसे बोरियों में भरकर पिकअप में रखा और गांव लौट रहे थे। रास्ते में बलराम, मुन्नी, मुकेश, राजेंद्र और एक और मुकेश भी पिकअप में बैठ गए। पिकअप ड्राइवर कृष्ण कुमार ने गाड़ी को तेज और लापरवाही से चलाया, जिससे पिकअप पलट गई।
इसमें सवार सभी लोगों को चोटें आईं। सुनील कुमार पिकअप के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घायलों को तारानगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पुरखाराम की शिकायत पर पिकअप ड्राइवर कृष्ण कुमार के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सुनील का शव परिवार को सौंप दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2399962


