[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में जलझूलनी एकादशी पर मंदिरों से निकले ठाकुरजी की:श्रद्धालुओं ने पालकी के नीचे से निकलकर मांगी सुख-समृद्धि, नगर भ्रमण भी करवाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में जलझूलनी एकादशी पर मंदिरों से निकले ठाकुरजी की:श्रद्धालुओं ने पालकी के नीचे से निकलकर मांगी सुख-समृद्धि, नगर भ्रमण भी करवाया गया

उदयपुरवाटी में जलझूलनी एकादशी पर मंदिरों से निकले ठाकुरजी की:श्रद्धालुओं ने पालकी के नीचे से निकलकर मांगी सुख-समृद्धि, नगर भ्रमण भी करवाया गया

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी शहर और आसपास के इलाकों में मंगलवार को जलझूलनी एकादशी पर कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान विभिन्न मंदिरों से ठाकुरजी को पालकी में बैठाकर नगर भ्रमण करवाया गया।

शहर के प्राचीन केशवरायजी मंदिर, माल्यावाले मंदिर, गोपीनाथ जी मंदिर, बिहारी जी मंदिर, सांवरिया सेठ मंदिर और जानकी वल्लभ मंदिर समेत कई मंदिरों से ठाकुरजी की पालकी निकाली गई। श्रद्धालु “नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” और “हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की” जैसे जयकारे लगाते हुए ठाकुरजी को नगर भ्रमण पर ले गए।

रास्ते में जगह-जगह महिलाओं ने ठाकुरजी के दर्शन किए और मन्नतें मांगीं। कई महिलाओं ने अपने बच्चों को पालकी के नीचे से निकालकर उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्य बाजार में कई जगहों पर ठाकुरजी की पालकी पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया।

बिहारीजी मंदिर की झांकी में पुजारी राजेश शर्मा, अशोक शाह, दशरथ सिंह राव, दिनेश मीणा, अंकित सिंह राव, शौर्य सिंह राव और हमराज सिंह शामिल थे। गोपीनाथजी मंदिर की झांकी के साथ पुजारी बृजलाल शर्मा, केशवरायजी मंदिर के पुजारी राजेंद्र शर्मा और रघुनाथजी मंदिर के पुजारी पवन शर्मा, राहुल चेजारा, रमेश शर्मा, महावीर प्रसाद शर्मा, ईश्वर दत्त चौबे और राजेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77