पाटन कॉलेज में नशा मुक्ति पर चर्चा:छात्रों को नशे के कारण, दुष्प्रभाव और बचने के उपाय बताए
पाटन कॉलेज में नशा मुक्ति पर चर्चा:छात्रों को नशे के कारण, दुष्प्रभाव और बचने के उपाय बताए
पाटन : पाटन कस्बे के राजकीय कॉलेज पाटन में मंगलवार को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत एक विशेष व्याख्यान हुआ। कॉलेज प्राचार्य मदन लाल मीना ने बताया कि नीमकाथाना सरकारी अस्पताल के डॉक्टर नवीन कुमार सैनी ने नशे के दुष्प्रभाव बताए।
नशे से बचने के उपाय बताए
डॉक्टर सैनी ने विद्यार्थियों को नशे के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा क्या है, इसके क्या कारण हैं, क्या दुष्प्रभाव होते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि नशा एक ऐसी लत है, जिसमें व्यक्ति शराब, सिगरेट, तंबाकू या ड्रग्स जैसे हानिकारक पदार्थों पर निर्भर होकर सोचने-समझने की क्षमता खो देता है।
उन्होंने साफ किया कि आज के युवा अक्सर मानसिक तनाव, आर्थिक कमजोरी, बुरी संगति और पारिवारिक झगड़ों जैसी वजहों से नशे के जाल में फंस जाते हैं। डॉक्टर सैनी ने विद्यार्थियों को नशे से बचने और समाज को सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि मजबूत इच्छा शक्ति, आपसी सहयोग, नियमित योग और सही सलाह लेकर नशे की लत से छुटकारा मिल सकता है।
स्टूडेंट्स ने बताई समस्याएं
कार्यक्रम के दौरान कई विद्यार्थियों ने डॉक्टर सैनी से अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने उचित सलाह देते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान भी सुझाए। आखिर में उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि भविष्य को भी बर्बाद करता है।
डॉक्टर सैनी ने विद्यार्थियों से अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करने और नशे से मुक्त रहकर अपने जीवन को सुरक्षित बनाने का संकल्प लेने को कहा। ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का यह सत्र विद्यार्थियों के लिए बहुत फायदेमंद रहा। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. मीणा ने मुख्य वक्ता का आभार जताया और धन्यवाद दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर एक सुरक्षित, स्वस्थ और उज्जवल भविष्य बनाएं।
कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य सरोज गुर्जर ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक आचार्य रितु शर्मा, दिनेश बैरवा, डॉ. धर्मवीर कुमावत और एम.एम. वर्मा ने सहयोग दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2395654


