नीमकाथाना में कांग्रेस समर्थित जयप्रकाश यादव उपाध्यक्ष बने:भाजपा के इंद्राज सैनी को 6 वोट से हराया, 23 वोट मिले
नीमकाथाना में कांग्रेस समर्थित जयप्रकाश यादव उपाध्यक्ष बने:भाजपा के इंद्राज सैनी को 6 वोट से हराया, 23 वोट मिले
नीमकाथाना : नीमकाथाना नगर पालिका में अध्यक्ष पद के बाद मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पार्षद जयप्रकाश यादव उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और शहर मंडल अध्यक्ष इंद्राज सैनी को 6 वोट से हराया। जयप्रकाश यादव को 23 वोट, जबकि इंद्राज सैनी को 17 वोट मिले। परिणाम घोषित होते ही जयप्रकाश यादव के समर्थकों ने नगर पालिका के बाहर नारेबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सुबह नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे मतदान शुरू हुआ। सबसे पहले भाजपा के 17 पार्षदों ने मतदान किया। करीब 10 मिनट बाद कांग्रेस के पार्षद बाड़ाबंदी से मतदान के लिए नगर पालिका पहुंचे। कांग्रेस के साथ तीन निर्दलीय पार्षद भी थे। इन तीनों ने पहले ही कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा कर दी थी। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की गई। इसमें जयप्रकाश यादव को 23 और इंद्राज सैनी को 17 वोट मिले। इसके साथ ही जयप्रकाश यादव को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
नीमकाथाना नगर पालिका में कुल 40 सीटें हैं। चुनाव में कांग्रेस ने 20, भाजपा ने 17 और 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। तीनों निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस को समर्थन दिया। वार्ड 39 से निर्दलीय पार्षद चुने गए जयप्रकाश यादव को अब नगर पालिका उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। जयप्रकाश यादव छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं और छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। नगर निकाय चुनाव में उन्होंने पहली बार पार्षद का चुनाव जीता था। इसके बाद अब उन्हें नगर पालिका उपाध्यक्ष चुना गया है।
परिणाम घोषित होने के बाद जयप्रकाश यादव के समर्थकों ने नगर पालिका के बाहर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद समर्थक विधायक सुरेश मोदी के आवास पर ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे। यहां समर्थकों ने जयप्रकाश यादव और विधायक सुरेश मोदी को कंधों पर उठाकर डांस किया। समर्थकों ने मिठाई बांटकर और नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2395485


