सीकर में अशोक चौधरी लगातार तीसरी बार बने उपसभापति:बीजेपी की रेखा को 17 वोटों से हराया, खाटूश्यामजी की लापता पार्षद को पुलिस ने पकड़ा
सीकर में अशोक चौधरी लगातार तीसरी बार बने उपसभापति:बीजेपी की रेखा को 17 वोटों से हराया, खाटूश्यामजी की लापता पार्षद को पुलिस ने पकड़ा
सीकर : सीकर नगर परिषद में वार्ड नं-34 के पार्षद अशोक चौधरी लगातार तीसरी बार उपसभापति बन गए हैं। कांग्रेस के अशोक चौधरी ने भाजपा की रेखा बिजारणिया को 17 वोटों से हराया। कांग्रेस ने सभापति चुनाव की वोटिंग को बरकरार रखने में सफलता हासिल की और कोई टूट-फूट नहीं होने दी। अशोक चौधरी को 41 और रेखा बिजारणिया को 24 वोट मिले।
सीकर जिले के 13 निकायों में वाइस चेयरमैन के चुनावों की वोटिंग खत्म हो गई है। इससे पहले आज सीकर नगर परिषद में वाइस चेयरमैन के पद के लिए कांग्रेस से अशोक चौधरी और भाजपा से रेखा बिजारणिया ने नामांकन दाखिल किया था।

खाटूश्यामजी नगर पालिका की लापता पार्षद मिली
इधर, खाटूश्यामजी नगर पालिका की लापता पार्षद लक्ष्मी देवी को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। वार्ड-10 की पार्षद लक्ष्मी देवी का वोट नहीं पड़ने की वजह से खाटूश्यामजी में चेयरमैन-वाइस चेयरमैन के चुनाव को निर्वाचन आयोग ने स्थगित कर दिया था।


देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2395484


