[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दादिया में पशुपालकों की बड़ी सभा कल, दूध के भाव बढ़ाने की मांग को लेकर लामबंदी तेज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

दादिया में पशुपालकों की बड़ी सभा कल, दूध के भाव बढ़ाने की मांग को लेकर लामबंदी तेज

दादिया में पशुपालकों की बड़ी सभा कल, दूध के भाव बढ़ाने की मांग को लेकर लामबंदी तेज

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

दादिया : दूध के भाव बढ़ाने और नकली दूध पर रोक लगाने की मांग को लेकर पशुपालकों का अभियान अब जोर पकड़ता जा रहा है। बेरी से शुरू हुई दूध के उचित भाव की मांग अब आसपास के गांवों तक पहुंच गई है। पशुपालक घर-घर संपर्क कर लोगों को अभियान से जोड़ रहे हैं और खेतों से निकलकर सड़क पर संघर्ष का ऐलान कर रहे हैं।

इसी क्रम में 24 सितंबर को दादिया के चनाणा बालाजी धाम पर पशुपालकों की बड़ी सभा आयोजित की जाएगी। सभा को लेकर आसपास के गांवों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अभियान में महिला पशुपालकों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।

सभा की तैयारियों को लेकर उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, कृष्ण सुंडा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि किरण मील, किसान नेता विजेंद्र सिंह काजला, ताराचंद मातवा, इंद्रपाल, चेतन सहित अन्य किसानों ने सभा स्थल का दौरा किया और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

आयोजकों के अनुसार सभा में बड़ी संख्या में पशुपालकों के पहुंचने की उम्मीद है। दूध के उचित भाव और नकली दूध पर रोक की मांग को लेकर चल रहा यह अभियान अब व्यापक किसान-पशुपालक आंदोलन का रूप लेता दिखाई दे रहा है।

Related Articles