[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ नगर पालिका उपाध्यक्ष बने अदनान खत्री : भाजपा की संपति देवी को 11 वोटों से हराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ नगर पालिका उपाध्यक्ष बने अदनान खत्री : भाजपा की संपति देवी को 11 वोटों से हराया

नवलगढ़ नगर पालिका उपाध्यक्ष बने अदनान खत्री : भाजपा की संपति देवी को 11 वोटों से हराया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस के अदनान खत्री ने भाजपा की संपत्ति देवी को हराकर जीत दर्ज की। अदनान खत्री को 28 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी संपत्ति देवी को 17 वोट प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से अदनान खत्री और भाजपा की ओर से संपत्ति देवी ने सुबह अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दोपहर 2:30 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें भाजपा के पार्षदों ने मतदान किया। इसके बाद कांग्रेस के पार्षदों ने मतदान किया। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की गई, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी अदनान खत्री को 28 और भाजपा प्रत्याशी संपत्ति देवी को 17 वोट मिले। इस तरह अदनान खत्री लगातार तीसरी बार पार्षद चुने गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर जीत के साथ ही उन्हें अब नगरपालिका में वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी मिली है।

जीत के बाद कांग्रेस समर्थकों ने खुशी जताते हुए आतिशबाजी की और एक-दूसरे को बधाई दी। कुछ ही समय बाद समर्थक पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा को कंधों पर उठाकर नगर पालिका पहुंचे। यहां डॉ. शर्मा ने नवनिर्वाचित नगर पालिका चेयरमैन माया सैनी और नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अदनान खत्री को बधाई दी। गौरतलब है कि नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भी कांग्रेस की माया सैनी ने भाजपा की उषा सैनी को हराकर जीत दर्ज की थी।

डॉ. राजकुमार शर्मा ने किया स्वागत

नवलगढ़ में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद पूर्व चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष माया देवी और पालिका उपाध्यक्ष अदनान खत्री का स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों पदों पर जीत के बाद खुशी जताई। अध्यक्ष और वाइस चेयरमैन पद पर जीत के साथ नवलगढ़ नगरपालिका में कांग्रेस ने अपना बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की है।

Related Articles