[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलावती लुगरिया के स्वागत में वार्ड 45 में निकली भव्य रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कलावती लुगरिया के स्वागत में वार्ड 45 में निकली भव्य रैली

सच्चियाय माता मंदिर से शुरू हुई स्वागत यात्रा, कई समाजों ने किया अभिनंदन; लड्डुओं और फलों से तौला

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर परिषद चूरू के वार्ड संख्या 45 से भाजपा की नवनिर्वाचित पार्षद कलावती देवी लुगरिया के पहली बार वार्ड में पहुंचने पर मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। सच्चियाय माता मंदिर से स्वागत रैली शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए। ढोल-डीजे और आतिशबाजी के बीच जगह-जगह पुष्पमालाओं से कलावती लुगरिया का अभिनंदन किया गया। सच्चियाय माता मंदिर परिसर में सैकड़ों वार्डवासी एकत्रित हुए। यहां आतिशबाजी के साथ कलावती लुगरिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद डीजे की धुनों के साथ रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी।

जांगीड़ और प्रजापति समाज ने किया स्वागत

रैली के दौरान जांगीड़ समाज की ओर से कलावती लुगरिया का स्वागत किया गया। समाज की ओर से रैली में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। इसके बाद रैली प्रजापति भवन पहुंची, जहां प्रजापति समाज की ओर से आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। यहां कलावती लुगरिया को लड्डुओं से तौला गया। इसके बाद रैली भामी चौक पहुंची। यहां वार्डवासियों ने रंग-गुलाल उड़ाकर और आतिशबाजी कर उत्साह जताया। इस दौरान कलावती लुगरिया को दोबारा लड्डुओं से तौला गया। वहीं इन्दलिया परिवार की ओर से ऋतु फलों से तौलकर उनका अभिनंदन किया गया।

सैनी और राव समाज ने भी जताई खुशी

रैली के आगे बढ़ने पर सैनी समाज की ओर से परमेश्वर सैनी के नेतृत्व में कलावती लुगरिया का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें फलों से तौला गया और आतिशबाजी की गई। इसके बाद रामकुमार घण्टेल की ओर से कलावती लुगरिया एवं सीताराम लुगरिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं राव समाज की ओर से केक काटकर कलावती लुगरिया का अभिनंदन किया गया और उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। तुनगरिया परिवार की ओर से साफा एवं माला पहनाकर सीताराम लुगरिया और कलावती लुगरिया का स्वागत किया गया।

विकास का संकल्प

स्वागत रैली के समापन पर सीताराम लुगरिया ने वार्डवासियों और विभिन्न समाजों की ओर से किए गए स्वागत के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि वार्ड के सभी लोगों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने वार्ड में चहुंमुखी विकास कराने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर सुरेश सैन, नारायणी सेना अध्यक्ष, श्रवण सैनी, किशन राव, शिवप्रसाद राव, सुरेश राव, भगवानाराम प्रजापत, सांवरमल प्रजापत, हनुमान जांगीड़, प्रेम तुनगरिया, फुलाराम प्रजापत, रामसिंह बीका, सांवरमल इन्दलिया, विशाल सैनी, फरीयाद खां, बन्ने सिंह, प्रताप सिंह, मनोज इन्दलिया, मैना देवी सैनी, कमलेश, गजानंद प्रजापत, सीताराम प्रजापत, लेखराज प्रजापत, नत्थुराम इन्दलिया, पप्पूराम लुगरिया, ताराचंद किराड़, पप्पूराम इन्दलिया, लुणाराम प्रजापत, जीवराज सैनी, हरीप्रसाद प्रजापत, द्वारकाप्रसाद, पूर्णाराम इन्दलिया, कुभाराम इन्दलिया, विजय सिंह, गिरधारीलाल प्रजापत, बजरंगलाल प्रजापत, विमल वाल्मीकि, रमेश जांगीड़, निरंजन जांगीड़, बीरबल लुगरिया, दिनेश इन्दलिया, छोटूराम बरोड़, जेठाराम बरोड़, सुन्दरमल भाटिया, द्वारकाराम होदकासिया, परमेश्वर सैनी, भंवरलाल चौहानिया, सोमनाथ इन्दलिया, राजू खन्ना, बाबूलाल सैनी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles