[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू जिले में निकायों के उपाध्यक्ष चुने गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू जिले में निकायों के उपाध्यक्ष चुने गए

9 निकायों में भाजपा, 2 में कांग्रेस और 2 में निर्दलीय प्रत्याशी निर्वाचित; तीन निकायों में निर्विरोध चुनाव

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मंगलवार को चूरू जिले की नगर परिषदों और नगरपालिकाओं में उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित नगर निकाय कार्यालयों में मतदान, मतगणना और निर्वाचन परिणाम की घोषणा की गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि चूरू नगर परिषद में भाजपा के ओमप्रकाश, सुजानगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस की सोनिका शर्मा, सरदारशहर नगर परिषद में निर्दलीय अफसाना बानो, राजगढ़ नगरपालिका में भाजपा की अफरोज बानो, छापर नगरपालिका में भाजपा की इंद्रा, तारानगर नगरपालिका में भाजपा के जमरदीन, रतनगढ़ नगरपालिका में भाजपा की सरिता तथा राजलदेसर नगरपालिका में निर्दलीय पवन कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

वहीं बीदासर नगरपालिका में भाजपा के मन्नालाल, साहवा नगरपालिका में कांग्रेस के रोहिताश कुमार और रतननगर नगरपालिका में कांग्रेस के मकसूद खान उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इस प्रकार जिले के सभी संबंधित नगर निकायों में उपाध्यक्ष पदों की निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो गई। निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित उपाध्यक्षों के समर्थकों ने खुशी जताई और उनका स्वागत किया।

Related Articles