खेतड़ीनगर में धूमधाम से भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन:9 दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन, भव्य शोभायात्रा निकाली
खेतड़ीनगर में धूमधाम से भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन:9 दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन, भव्य शोभायात्रा निकाली
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के सनातन धर्म मंदिर में श्री सनातन धर्म समिति का नौ दिवसीय गणेश महोत्सव मंगलवार देर शाम को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ खत्म हो गया। मनीष गंवाई और समिति अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना मुख्य यजमान थे। पंडित जितेंद्र शर्मा ने विधि-विधान से पूजा करवाई। इसके बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का जयकारों के साथ विसर्जन किया गया।
मूर्ति विसर्जन से पहले सनातन धर्म मंदिर से भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर न्यू मार्केट, सुभाष मार्केट, जाट धर्मशाला, सेंट्रल मार्केट, एसबीआई बैंक और सब्जी मंडी होते हुए वापस मंदिर पहुंची।
इस मौके पर समिति अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना, महामंत्री अभिषेक पारीक, उपाध्यक्ष राजेश ढांडेल, विमल शर्मा, श्यामसिंह चौहान, आलोक जैदिया, संजय जिंदड़, रमेश पांडे, राजेश दोचानिया, राजकुमार टेलर, नरेश मीणा, रमेश कुमार, अरविंद श्योराण, किशोर और विकास शर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। सभी ने ‘गणपति बप्पा मोरिया, अगले वर्ष तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते हुए मंदिर परिसर में भगवान गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2395052


