[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना नगरपालिका में उपाध्यक्ष का पर्ची से फैसला:महेश कुमार शर्मा जीते; दोनों प्रत्याशियों को 10-10 वोट मिले थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना नगरपालिका में उपाध्यक्ष का पर्ची से फैसला:महेश कुमार शर्मा जीते; दोनों प्रत्याशियों को 10-10 वोट मिले थे

बुहाना नगरपालिका में उपाध्यक्ष का पर्ची से फैसला:महेश कुमार शर्मा जीते; दोनों प्रत्याशियों को 10-10 वोट मिले थे

बुहाना : बुहाना नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद पर्ची से तय किया गया। भाजपा और कांग्रेस गुट के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला बराबर रहा। वोटिंग में दोनों उम्मीदवारों को 10-10 वोट मिले। इसके बाद बराबरी होने पर पर्ची से वाइस चेयरमैन पद का फैसला किया गया।

पर्ची से तय किया उपाध्यक्ष

पर्ची निकालने के बाद वार्ड नंबर 18 से निर्दलीय पार्षद महेश कुमार शर्मा का नाम निकला। इसके साथ ही महेश कुमार शर्मा को बुहाना नगरपालिका का उपाध्यक्ष घोषित किया गया। पर्ची में नाम आते ही उनके समर्थकों में खुशी छा गई और उन्होंने जश्न मनाया। महेश कुमार शर्मा वार्ड नंबर 18 से निर्दलीय पार्षद के तौर पर चुनाव जीतकर नगरपालिका पहुंचे थे। चुनाव के दौरान वे कांग्रेस गुट के साथ थे। वाइस चेयरमैन पद के चुनाव में उनके नाम की पर्ची निकलने के बाद कांग्रेस गुट में भी खुशी दिखी।

10-10 वोटों की बराबरी पर पर्ची से फैसला

यह भी बता दें कि बुहाना नगरपालिका में चेयरमैन पद का फैसला भी पर्ची से हुआ था। चेयरमैन पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को 10-10 वोट मिले थे। इसके बाद पर्ची से भाजपा की वार्ड नंबर 15 की पार्षद मंजू बाला चेयरमैन चुनी गई थीं। अब वाइस चेयरमैन पद का फैसला भी 10-10 वोटों की बराबरी के बाद पर्ची से हुआ है। इस तरह बुहाना नगरपालिका में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन दोनों पदों का फैसला पर्ची से हुआ है। चेयरमैन पद भाजपा को मिला, जबकि वाइस चेयरमैन पद पर निर्दलीय पार्षद महेश कुमार शर्मा चुने गए। दोनों बड़े पदों का फैसला पर्ची से होने के कारण बुहाना नगरपालिका का चुनाव परिणाम चर्चा में है।

Related Articles