संगीता भगेरिया बनीं चिड़ावा पालिका उपाध्यक्ष:निर्दलीय प्रत्याशी को 6 वोट से हराया, 9 उम्मीदवार मैदान में थे
संगीता भगेरिया बनीं चिड़ावा पालिका उपाध्यक्ष:निर्दलीय प्रत्याशी को 6 वोट से हराया, 9 उम्मीदवार मैदान में थे
चिड़ावा : निर्दलीय पार्षद संगीता भगेरिया चिड़ावा पालिका की उपाध्यक्ष चुनीं गई हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी संगीता शेखावत को 6 वोट से हराया। संगीता भगेरिया को 23 और संगीता शेखावत को 17 वोट मिले। संगीता भगेरिया पहली बार पार्षद बनीं है। उनकी सास ललिता वाइस चेयरमैन रह चुकी हैं, साथ ही कार्यवाहक चेयरमैन भी रहीं। ससुर अरुण भगेरिया, देवरानी प्रेम भगेरिया और बेटा अंकित भी पार्षद रह चुके हैं।
पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए 9 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे। यहां कुल 12 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें भाजपा की ओर से एक और 11 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल थे। कांग्रेस की ओर से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा था। बाद में भाजपा से फार्म भरने वाले अभय सिंह बडेसरा, निर्दलीय फार्म भरने वाले विनोद डांगी और निखिल मावंडिया ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिसके बाद 9 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में बचे थे।
कांग्रेस की सुमित्रा सैनी बनीं पालिकाध्यक्ष
इससे पहले कल पालिकाध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ था। चिड़ावा नगर पालिका में कांग्रेस की सुमित्रा सैनी पालिकाध्यक्ष बनीं हैं। उन्होंने भाजपा के सुरेश भूकर को 7 वोट से हराया है। सुमित्रा सैनी को 26 और सुरेश भूकर को 19 वोट मिले थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2395022


