खेतड़ी नगरपालिकामें वाइस चेयरमैन चुना गया:खेतड़ी में सजना देवी बनीं उपाध्यक्ष
खेतड़ी नगरपालिकामें वाइस चेयरमैन चुना गया:खेतड़ी में सजना देवी बनीं उपाध्यक्ष
खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका में मंगलवार को वाइस चेयरमैन पद के लिए चुनाव हुआ। खेतड़ी में सजना देवी ने जीत हासिल की। खेतड़ी नगरपालिका में 25 पार्षदों ने अपने वोट डाले। वाइस चेयरमैन पद के लिए वार्ड 4 से पार्षद सजना देवी और वार्ड 13 से पुष्पा देवी मैदान में थीं। सजना देवी को 21 वोट मिले, जबकि पुष्पा देवी को 4 वोट ही मिल पाए। वोटों की गिनती के बाद रिटर्निंग अधिकारी सुनील कुमार चौहान ने सजना देवी को विजेता घोषित किया।
खेतड़ी नगरपालिका में भाजपा की गीता सैनी चेयरमैन बनी हैं। नगरपालिका में वाइस चेयरमैन बनने पर उनके समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए थे। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सजना देवी ने वार्ड 4 से भाजपा की सीट चुनाव जीता था। इनकी पुत्रवधू भी निवर्तमान उपाध्यक्ष रह चुकी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2395015


