[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोयल में बाबा रामदेवजी का दो दिवसीय मेला कल से:आज रात जागरण, इनामी कुश्ती प्रतियोगिता भी होगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोयल में बाबा रामदेवजी का दो दिवसीय मेला कल से:आज रात जागरण, इनामी कुश्ती प्रतियोगिता भी होगी

लोयल में बाबा रामदेवजी का दो दिवसीय मेला कल से:आज रात जागरण, इनामी कुश्ती प्रतियोगिता भी होगी

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र के लोयल गांव में लोक देवता बाबा रामदेव धाम में वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है। महंत सतपाल दास महाराज की मौजूदगी में सोमवार से पूरे गांव के सहयोग से बाबा रामदेवजी का दो दिवसीय वार्षिक मेला लगेगा।

ग्राम पंचायत के प्रशासक महेंद्र काजला और मेला समिति के अध्यक्ष सूबेदार शीशराम ने बताया कि सोमवार सुबह सवा 5 बजे महंत सतपाल दास महाराज अखंड ज्योत जलाकर महाआरती करेंगे। इसके साथ ही मेले की शुरुआत हो जाएगी।

मेले में सोमवार दोपहर 3 बजे से मेला कमेटी और ग्रामवासियों के सहयोग से इनामी कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इसमें 100 रुपए से लेकर 21 हजार रुपए तक की कुश्तियां होंगी। महिला और पुरुष वर्ग के पहलवान इसमें हिस्सा लेंगे। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों से पहलवान यहां आकर अपना दम दिखाएंगे।

रविवार को रूणिचा रामदेवरा से विकास काजला के नेतृत्व में 80 युवा डाक निशान लेकर लोयल स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंचे। हवलदार मनीराम काजला ने इन युवाओं का स्वागत किया। रविवार रात धाम परिसर में विशाल जागरण का आयोजन होगा, जिसमें मुनेश और उनकी पार्टी सहित कई कलाकार भजन पेश करेंगे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बाबा रामदेव जी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। हर साल दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु बाबा के दरबार में दर्शन करने आते हैं और अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं।

मेला कमेटी ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्राम पंचायत ने मेला परिसर और कुश्ती स्थल पर साफ-सफाई करवाई है। मेले में दुकानें और झूले भी लगाए जा चुके हैं।

Related Articles