शिक्षक गौरव सम्मान से संगीता आलड़िया सम्मानित
पवन आलड़िया को विशेष शिक्षक पुरस्कार, ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने में योगदान के लिए मिला सम्मान
झुंझुनूं : जिले के क्यामसर गांव की शिक्षाविद् एवं ग्रामीण प्रतिभा तलाश एवं करियर सेमिनार की सह-संयोजक संगीता आलड़िया को शिक्षा के क्षेत्र और ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्यस्तरीय ‘शिक्षक गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। वहीं संस्था के संयोजक पवन आलड़िया को सामाजिक सरोकार एवं उत्कृष्ट शैक्षिक कार्यों के लिए विशेष शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया।

जयपुर के चौमूं स्थित एक निजी होटल में मानव जनजागृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित समारोह में वरिष्ठ आईएएस सुबीर गुप्ता, सेवानिवृत्त डीजीपी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा, डॉ. सुनीता, दामिनी गुप्ता एवं सौदागर ने संगीता आलड़िया को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया। समारोह में प्रदेशभर के शिक्षा क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित 50 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
शिक्षक दम्पती पिछले कई वर्षों से गांव-ढाणियों के वंचित एवं प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, आर्थिक सहायता देने तथा निःशुल्क करियर सेमिनार के माध्यम से मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने का कार्य कर रहे हैं। सम्मान मिलने पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2360533


