रींगस में पुलिस ने चुनाव से पहले निकाला फ्लैग मार्च:भयमुक्त मतदान का दिया संदेश, संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण
रींगस में पुलिस ने चुनाव से पहले निकाला फ्लैग मार्च:भयमुक्त मतदान का दिया संदेश, संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण
रींगस : रींगस कस्बे में सोमवार शाम पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने मुख्य बाजारों और रास्तों से गुजरते हुए नगर पालिका चुनाव भयमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से करवाने का संदेश दिया। इस दौरान आम लोगों और मतदाताओं को बिना डर के वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया।
सिटी बस स्टैंड से शुरु हुआ फ्लैग मार्च
पुलिस उप अधीक्षक राजेश जांगिड़ और थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कमांडो के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च सिटी बस स्टैंड से शुरू हुआ। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी नगर पालिका क्षेत्र के मुख्य बाजारों, रास्तों, मोहल्लों और गलियों से गुजरे। उन्होंने लोगों को बिना डर के मतदान करने और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए संदेश दिया। फ्लैग मार्च में पुलिस थाने के अधिकारी, कर्मचारी और आरएसी के जवान भी शामिल थे। पुलिस ने मौके पर ही संवेदनशील इलाकों और बूथों की पहचान की। इन जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा और सावधानी बरती जा रही है।
शांतिपूर्ण मतदान की अपील
थाना प्रभारी राजेंद्र कमांडो ने लोगों से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोई असामाजिक तत्व या गतिविधि नजर आती है, तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। उन्होंने चुनाव के दौरान बिना डर के वोट डालने को कहा। पुलिस ने नगर पालिका क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों से जुड़ी जानकारी जुटाई और प्रत्याशियों व उनके समर्थकों से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2360557


