[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेज आंधी-बारिश में खाकी अखाड़ा पहुंची ठाकुरजी की पालकी:नाचते-गाते परिक्रमार्थी पहुंचे शोभावती, आंधी-बारिश से कुछ देर थमी यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

तेज आंधी-बारिश में खाकी अखाड़ा पहुंची ठाकुरजी की पालकी:नाचते-गाते परिक्रमार्थी पहुंचे शोभावती, आंधी-बारिश से कुछ देर थमी यात्रा

तेज आंधी-बारिश में खाकी अखाड़ा पहुंची ठाकुरजी की पालकी:नाचते-गाते परिक्रमार्थी पहुंचे शोभावती, आंधी-बारिश से कुछ देर थमी यात्रा

रानोली : रानोली में बाबा मालकेतु की 24 कोसी परिक्रमा में ठाकुरजी की पालकी सैकड़ों साधु-संतों के साथ खाकी अखाड़ा पहुंची। पालकी के साथ चल रहे श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। ठाकुरजी की पालकी का यह तीसरा पड़ाव खाकी अखाड़े में था, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रात बिताई। मंगलवार सुबह ठाकुरजी की पूजा और आरती के बाद पालकी आगे के लिए रवाना होगी। इसका अगला पड़ाव बुधवार को खोरी कुंड, रघुनाथगढ़ में होगा। सोमवार को ग्यारस के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लोहार्गल के सूर्यकुंड में स्नान कर परिक्रमा शुरू की।

परिक्रमा के दौरान तेज आंधी और बारिश आने से यात्रा कुछ देर के लिए रुक गई। कई जगहों पर लगाए गए टेंट और पंडाल गिर गए। बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु पॉलीथिन और तिरपाल ओढ़कर बैठे रहे। ठाकुरजी की पालकी की अगुआई कर रहे घनश्यामदास जी महाराज ने खाकी अखाड़े में व्यवस्थाओं की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यहां रात रुकने और शौचालय की सही व्यवस्था नहीं है।

कालाखेत में कई सालों से भंडारा लगाने वाले पूर्व सरपंच शीशराम गुर्जर ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं। गोकुलपुरा पुलिस थाने का स्टाफ परिक्रमा मार्ग में तैनात रहा। थानाधिकारी राजाराम लेघा खुद पूरे इलाके की निगरानी कर रहे थे।

Related Articles