[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

BITS पिलानी में सेना के अधिकारियों का मैनेजमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम:सेना की विभिन्न कमांड्स के 50 अधिकारी भाग लेंगे, 19 सितंबर तक चलेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

BITS पिलानी में सेना के अधिकारियों का मैनेजमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम:सेना की विभिन्न कमांड्स के 50 अधिकारी भाग लेंगे, 19 सितंबर तक चलेगा

BITS पिलानी में सेना के अधिकारियों का मैनेजमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम:सेना की विभिन्न कमांड्स के 50 अधिकारी भाग लेंगे, 19 सितंबर तक चलेगा

पिलानी : BITS पिलानी में सोमवार को सेना के जूनियर कमीशंड ऑफिसर्स (JCOs) और नॉन-कमीशंड ऑफिसर्स (NCOs) के लिए दो सप्ताह के मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (MDP) के चौथे बैच की शुरुआत हुई। यह ट्रेनिंग 7 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसमें सेना की अलग-अलग कमांड्स से आए 50 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। समारोह में BITS पिलानी के निदेशक प्रो. सुधीर कुमार बराई और डीन प्रशासन प्रो. एन. वी. मुरलीधर राव मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने इस पहल को भारतीय सेना और शिक्षण संस्थानों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इन्वेंटरी मैनेजमेंट से लेकर फाइनेंशियल मैनेजमेंट तक ट्रेनिंग

MDP का मुख्य उद्देश्य सेना के अधिकारियों को इन्वेंटरी मैनेजमेंट, अकाउंटिंग सिस्टम, सूचना प्रौद्योगिकी और आधुनिक मैनेजमेंट तकनीकों की ट्रेनिंग देना है। ट्रेनिंग के दौरान केस स्टडी, ग्रुप डिस्कशन, IT टूल्स का अभ्यास और फाइनेंशियल मैनेजमेंट वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी। इससे प्रतिभागियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ उसे कार्यक्षेत्र में लागू करने का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा।

तीन साल में होंगे 9 बैच

इस शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन BITS पिलानी के मैनेजमेंट स्टडीज और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख प्रो. श्रीकांत राउत् रॉय, मैनेजमेंट विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर प्रो. सौरभ चड्ढा और प्रोफेसर प्रो. सत्येन्द्र कुमार शर्मा की अहम भूमिका रही है। यह कार्यक्रम आर्मी ट्रेनिंग कमांड (ARTRAC) और BITS पिलानी के बीच हुए MoU के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस साझेदारी के तहत अगले तीन वर्षों में ऐसे 9 बैच आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles